डूरंड कप के बाकी मुकाबलों के लिए टिकट वितरण शुरू, प्रशासन ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मैच में उमड़ी भारी भीड़ के बाद जिला प्रशासन ने आगामी मुकाबलों के लिए टिकट वितरण की नई व्यवस्था लागू कर दी है। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के गेट संख्या 11, 13 और 23 पर बनाए गए 12 काउंटरों से दर्शकों को तय तारीखों पर टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी काउंटर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे।

मैचों के अनुसार टिकट वितरण
29 जुलाई को इंडियन एयर फोर्स एफटी और डिफेंडर्स एफसी के बीच मुकाबला होगा, जिसके टिकट 27 से 29 जुलाई तक मिलेंगे। वहीं 4 अगस्त को जमशेदपुर एफसी और एससी दिल्ली के मैच के लिए 1 से 3 अगस्त तक टिकट वितरण किया जाएगा। अन्य मैचों के लिए भी अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।

दर्शकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने फुटबॉल प्रेमियों से समय पर टिकट लेने और मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम पहुंचने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दर्शक पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि डूरंड कप 2026 के सभी मुकाबले शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *