देवघर: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को देवघर दौरे के बाद देवघर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने उपराष्ट्रपति को बाबा बैद्यनाथ मंदिर का हस्तनिर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर देवघर आगमन की यादगार सौगात दी।
एम्स के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के देवघर दौरे के दौरान एम्स देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल रहा। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित सैन्य संपर्क मेले में भी भाग लिया।
प्रशासन ने दी विदाई
देवघर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बाबा बैद्यनाथ मंदिर का हस्तनिर्मित स्मृति चिह्न देवघर की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत की याद के रूप में भेंट किया गया।