तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम; रिहाई नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

पटना: बिहार बंद और छात्र आंदोलन के दौरान आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार को 24 घंटे के भीतर सभी गिरफ्तार छात्रों, नेताओं और प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की चेतावनी देते हुए बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्षी नेता उनके समर्थन में पहुंचे तो उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव पर गंभीर धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेजा गया है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। आरजेडी नेता ने कहा कि जब केंद्र सरकार दिल्ली में आंदोलनकारियों को छोड़ने और मुकदमे नहीं चलाने की बात कह रही है, तो बिहार में छात्रों और विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों की जा रही है। उन्होंने मांग की कि छात्र आंदोलन के दौरान हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा किया जाए और छात्रों पर गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो। तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे बड़े भाई तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अगर 24 घंटे के भीतर सभी छात्रों और प्रदर्शनकारियों को रिहा नहीं किया गया तो राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।” इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता की आवाज को लाठी और सत्ता के बल पर दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्र आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे युवाओं का आक्रोश और बढ़ेगा। तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो छात्र फिर से आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और विपक्ष भी उनके साथ खड़ा रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *