धुर्वा में चोरों का तांडव: एक ही रात में तीन दुकानों के शटर तोड़ लाखों की चोरी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेपी मार्केट स्थित रंजीत कुटी एंड जनरल स्टोर, राजेश होटल और सेक्टर-4 के गुड्डू जनरल स्टोर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने दुकानों के शटर और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो टूटे हुए शटर और बिखरे सामान को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को पेशेवर चोरों के गिरोह ने अंजाम दिया है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से इलाके के व्यवसायियों में नाराजगी और भय का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *