रांची/जामताड़ा: में पुलिस मुठभेड़, हथियार छीनकर भागने की कोशिश पड़ी भारी- झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। रविवार देर रात जामताड़ा जिले में यह एनकाउंटर हुआ। जानकारी के अनुसार सुजीत सिन्हा को साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया। मौके का फायदा उठाकर उसने पुलिसकर्मियों का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुआ ढेर
बताया जा रहा है कि हथियार छीनने के बाद सुजीत सिन्हा ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की फायरिंग में सुजीत सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झारखंड का बड़ा अपराधी था सुजीत सिन्हा
सुजीत सिन्हा झारखंड के सबसे कुख्यात गैंगस्टरों में गिना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, फायरिंग, धमकी और संगठित अपराध समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। लंबे समय से वह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उसके गैंग का नेटवर्क राज्य के कई जिलों में सक्रिय बताया जाता रहा है।
पूरे मामले की जांच शुरू
घटना के बाद जामताड़ा पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।