Ranchi: रांची स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आगामी आंदोलन, संगठन विस्तार और कार्य योजना को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu, नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री Nagendra Nath Tripathi तथा संगठन महामंत्री Karmveer Singh संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
बैठक में झारखंड भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि और संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा हो रही है।
भाजपा नेताओं ने बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करने का संकेत दिया है।