रांची: झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 नवंबर 2026 को हुई बैठक में कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विभु बाखरू का तबादला झारखंड हाईकोर्ट में करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, जस्टिस विभु बाखरू वर्तमान में कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें झारखंड हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।

कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार, यह तबादला झारखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 27 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद प्रभावी होगा।
इसके अलावा कॉलेजियम ने त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट में करने की भी सिफारिश की है।
इस फैसले के बाद झारखंड हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, कॉलेजियम की यह सिफारिश है। अंतिम नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी होना अभी बाकी है।