बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बोकारो जिले के ललपनिया स्थित लुगू बुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में आयोजित राजकीय महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संताल आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत से जुड़े इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लुगू बुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ संताल समाज के प्रमुख आस्था स्थलों में से एक है।

इस महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संताल समाज के लोगों के शामिल होने की परंपरा रही है। आयोजन के माध्यम से संताल सरना धर्म, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाता है।