रांची में 25 से अधिक स्थानों पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों और वाहनों की हुई कड़ी जांच

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची:  में अपराध की रोकथाम और मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक स्तर पर अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहीं।


सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक समेत 25 से अधिक स्थानों पर पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर अभियान को अंजाम दिया।


पुलिस के मुताबिक, अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना, रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाना और शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के जरिए अपराधियों में भय और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने का प्रयास किया जा रहा है।

ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ भी कार्रवाई
अपराध-रोधी चेकिंग के साथ-साथ रांची पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ड्रंकन ड्राइविंग अभियान भी चलाया। प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की। रांची पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या 112 हेल्पलाइन पर दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *