रांची में चतरा विधायक के बेटे के अपहरण से हड़कंप, एमिटी यूनिवर्सिटी के पास से लापता होने की सूचना

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची:  के नया सराय इलाके से चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विधायक का बेटा एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है और यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के पास से उसके लापता होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने चुटिया थाना पुलिस को सूचना दी। मामला सामने आते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं और छात्र की तलाश शुरू कर दी गई।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

पुलिस यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। इसके साथ ही छात्र के संभावित रूट और शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। रांची के प्रमुख निकास मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस छात्र के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ के साथ परिवार से भी पुराने विवाद या किसी हालिया रंजिश की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस तकनीकी जांच और अन्य इनपुट के आधार पर छात्र का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर पूरी स्थिति स्पष्ट किया जाना बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *