रांची/बेगूसराय: झारखंड और बिहार के चर्चित बिल्डर रामकृपाल सिंह से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। सुबह से ही विभाग की टीमें विभिन्न कार्यालयों और परिसरों में दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी रहीं।
सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को वित्तीय लेन-देन से संबंधित कुछ अहम जानकारियां मिली थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले गए। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है। हालांकि, विभाग या कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।