अपराध पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस का बड़ा अभियान, 100 से ज्यादा बॉर्डर और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए रांची पुलिस ने विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बॉर्डर और प्रमुख एंट्री-एग्जिट प्वाइंट को चिन्हित कर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस के मुताबिक, जिले के 100 से ज्यादा बॉर्डर और इंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर जवानों को तैनात किया गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान खास तौर पर बाइक और कार सवारों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराध की घटना के बाद आरोपियों के फरार होने की संभावनाओं को रोकना और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करना है। ग्रामीण थाना क्षेत्रों और जिले की सीमाओं से जुड़े इलाकों में भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के दौरान रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी विभिन्न चेकिंग प्वाइंट पर पहुंचकर कार्रवाई का जायजा ले रहे हैं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *