वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को थार से रौंदने की कोशिश, आरोपी विश्राम उरांव गिरफ्तार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को थार से कुचलने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विश्राम उरांव के रूप में हुई है। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया घटना मंगलवार की है, जब लालपुर थाना की गश्ती टीम मोरहाबादी मैदान स्थित पार्क प्राइम होटल के समीप नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिंद्रा थार खड़ी दिखाई दी, जिसका शीशा टूटा हुआ था। जब पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, तो उसने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। आरोप है कि चालक ने जानबूझकर लालपुर थाना में पदस्थापित चालक राजेश सिंह को टक्कर मार दी। थार वाहन उनके पैर पर चढ़ गया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए रांची पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *