रांची: झारखंड में JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की भी एंट्री हो गई है। परीक्षा भर्ती मामले में केंद्रीय एजेंसी ने केस दर्ज कर जांच की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। JPSC की परीक्षाओं में कथित धांधली, अनियमितता और उससे जुड़े वित्तीय पहलुओं को लेकर जांच एजेंसियां पहले से सक्रिय हैं। अब ED के केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना है।छात्रों के लगातार आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग के बीच यह कार्रवाई सामने आई है। JPSC मामले में कथित गड़बड़ियों से जुड़े आर्थिक लेन-देन और वित्तीय अनियमितताओं की भी जांच की जा सकती है। मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई अहम लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। ED की एंट्री के बाद JPSC परीक्षा विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।JPSC विवाद पर ED की कार्रवाई ने झारखंड की राजनीति और छात्र आंदोलन के बीच हलचल और बढ़ा दी है।