हीटवेव से निपटने को सरकार अलर्ट, CM हेमंत ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री Hemant Soren ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि गर्मी और पेयजल संकट से राहत पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ काम करें।

सरकार की ओर से जारी निर्देश में राज्य के सभी डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, सीओ और बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा गया है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, बस स्टैंड, चौक-चौराहों और सरकारी कार्यालयों के बाहर लोगों के लिए मुफ्त पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध रहे। इसके साथ ही पानी उपलब्ध होने की जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट लगाने को भी कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने जल संकट वाले इलाकों में तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी पेयजल की समस्या सामने आए, वहां बिना देरी राहत कार्य शुरू किया जाए। जिलों के उपायुक्तों को इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत अभियान चलाकर जल्द कराने और पानी के अन्य वैकल्पिक स्रोतों को भी चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सीएम ने साफ कहा कि अधिकारी केवल दफ्तरों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें और जरूरतमंदों तक हर संभव राहत पहुंचाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *