भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पहुंचेंगे रांची, स्वागत को लेकर राजधानी सज-धज कर तैयार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उनके स्वागत के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय समेत पूरी राजधानी रांची को विशेष रूप से सजाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सुबह 11 बजे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर पहुंचेंगे।

हालांकि नितिन नवीन का झारखंड से पुराना और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उनका जन्म और प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा झारखंड में ही हुई है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला दो दिवसीय झारखंड दौरा है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच खास उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने स्वागत से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। राजधानी रांची भाजपा के झंडों, बैनरों और स्वागत पोस्टरों से सजी हुई है। उन्होंने दावा किया कि पूरा शहर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए तैयार है और उनका दौरा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *