Ranchi: जिले के किशोरगंज इलाके में चाकूबाजी और लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बदमाशों ने विकास कुमार नामक युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की और चाकू के बल पर उसके पास से सोने की चेन, नगद रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बताया जा रहा है कि वारदात को 5 से 6 युवकों ने अंजाम दिया।
घटना की पूरी तस्वीर इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।