Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों से लेकर प्रशासनिक महकमे तक गहरा दुख देखने को मिल रहा है। समर्थकों और आम लोगों में भी शोक का माहौल है।
दोपहर 3:30 बजे होगी अंत्येष्टि
मंत्री सुदिव्य कुमार का अंतिम संस्कार आज रविवार को उनके गृह जिले गिरिडीह में किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोपहर 3:30 बजे उसरी नदी स्थित हरसिंहरायडीह श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
प्रशासन ने जारी की आधिकारिक सूचना
अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। प्रशासन की ओर से मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम की जानकारी भेज दी गई है।
अंतिम विदाई में जुटेंगे लोग
सुदिव्य कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। अंतिम संस्कार में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समर्थक और आम लोग शामिल हो सकते हैं। उनके आकस्मिक निधन से समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच गहरा शोक है।