रांची के हिंदपीढ़ी में देर रात उपद्रव, आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। निजाम नगर के मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए गए। इस घटना में छह से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात कुछ अज्ञात युवक इलाके में पहुंचे और खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो समेत अन्य वाहन शामिल हैं। मंगलवार सुबह जब वाहन मालिक बाहर निकले तो गाड़ियों की टूटी हालत देखकर हैरान रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उपद्रवियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। साथ ही पुलिस ने आम लोगों से भी घटना से संबंधित कोई जानकारी होने पर साझा करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *