मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर भावुक हुए CM हेमंत सोरेन, गिरिडीह पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Girihih: झारखंड सरकार के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रविवार को गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन बेहद पीड़ादायक है और यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार के योगदान और जनसेवा को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *