हीटवेव में राहत: झारखंड के थानों में शुरू हुआ ‘प्याऊ अभियान’, पुलिस खुद पिला रही ठंडा पानी

Mahak Kumari
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेव के बीच राज्य पुलिस ने आमजन की सुविधा के लिए मानवीय पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री Hemant Soren के निर्देश पर राज्य के कई जिलों में थाना, ओपी और पुलिस कार्यालयों के बाहर शीतल पेयजल और प्याऊ की व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर पुलिस अधिकारी और जवान खुद राहगीरों को ठंडा पानी पिलाते नजर आए।

गढ़वा पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी थाना परिसरों में आमलोगों और राहगीरों के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था की गई है। गिरिडीह पुलिस ने भी बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले के विभिन्न थानों के बाहर प्याऊ शुरू किया गया। इस दौरान एसपी गिरिडीह ने खुद मौके पर पहुंचकर लोगों को ठंडा पानी पिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गुमला पुलिस ने कहा कि अलग-अलग थाना परिसरों के बाहर आम लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं खूंटी पुलिस ने “पनशाला अभियान” के तहत सभी थानों के बाहर मटका और पेयजल की सुविधा शुरू की है। इस अभियान की शुरुआत जिले के एसपी ने आमजन को पानी पिलाकर की।

जामताड़ा पुलिस ने बताया कि जिले के सभी थाना, ओपी, पुलिस कार्यालय और प्रतिष्ठानों में ठंडा प्याऊ जल उपलब्ध कराया गया है, ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। देवघर पुलिस ने भी कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर जिले के सभी थानों और पुलिस प्रतिष्ठानों में राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है।

हजारीबाग पुलिस ने जानकारी दी कि जिले के सभी थाना, ओपी और पिकेटों में मिट्टी के घड़ों में ठंडा पानी रखकर प्याऊ की सुविधा शुरू की गई है। वहीं चाईबासा पुलिस ने भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी थाना और ओपी परिसरों में लोगों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने की बात कही।

बोकारो पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर जिले के सभी थाना और ओपी कार्यालयों में आम जनता और राहगीरों के लिए शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया है। साहिबगंज police ने भी बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्याऊ लगाकर लोगों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

भीषण गर्मी के बीच पुलिस की इस पहल को लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। जनसेवा के इस अभियान ने पुलिस के संवेदनशील और मानवीय चेहरे को सामने लाने का काम किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *