रांची में PM मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और विधायक नवीन जायसवाल को वीडियो में धमकी, नगड़ी थाने में FIR दर्ज

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद नगड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

वीडियो को लेकर दर्ज हुई शिकायत

मामले में नगड़ी निवासी अलीम अंसारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने वीडियो जारी कर देश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया।

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का भी आरोप

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी की ओर से जारी वीडियो से समाज में धार्मिक तनाव और सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। आवेदन में पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

जांच में जुटी पुलिस

नगड़ी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो की सत्यता समेत पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *