भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले रांची पुलिस अलर्ट, JSCA स्टेडियम में सुरक्षा प्लान पर मंथन

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले T20 मुकाबले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मैच के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। वरीय पुलिस अधीक्षक रांची की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर, ट्रैफिक और ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में मैच के दौरान तैनात किए जाने वाले पुलिस बल और अधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्टेडियम के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दर्शकों और पासधारकों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारों से पैवेलियन और विंग तक पहुंचने की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों की जानकारी भी साझा की गई। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में पहले से ब्रीफ करने का निर्देश दिया गया है। स्टेडियम में प्रवेश के दौरान दर्शकों की फ्रिस्किंग पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है, ताकि कोई प्रतिबंधित या आपत्तिजनक सामान अंदर न पहुंच सके। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मैच के दौरान दर्शकों की सुरक्षित आवाजाही के साथ-साथ स्टेडियम की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रित रखना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *