झारखंड कैबिनेट की बैठक अचानक टली, ‘अपरिहार्य कारण’ से फैसलों पर ब्रेक; सियासी गलियारों में हलचल तेज

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में बुधवार को अचानक हलचल तेज हो गई। प्रोजेक्ट भवन में 7 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की अहम बैठक अंतिम समय पर स्थगित कर दी गई। कैबिनेट सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी सूचना में बैठक टालने की वजह सिर्फ ‘अपरिहार्य कारण’ बताई गई है।बैठक अचानक स्थगित होने से उन अहम प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर भी फिलहाल ब्रेक लग गया, जिन पर बुधवार को मंत्रिपरिषद की मुहर लगने की उम्मीद थी। विकास योजनाओं से लेकर विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों तक कई मुद्दों पर सरकार के फैसले का इंतजार था।

अचानक क्यों टली बैठक? बढ़ी सियासी चर्चा

कैबिनेट बैठक के अंतिम समय पर टलने की खबर सामने आते ही प्रशासनिक महकमे से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, सरकार की ओर से बैठक स्थगित करने की विस्तृत वजह अभी स्पष्ट नहीं की गई है। इस बैठक पर मुख्यमंत्री समेत सरकार के मंत्रियों और आला अधिकारियों की नजर थी। विकास आयुक्त, वित्त विभाग के सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना थी।

सभी संबंधित विभागों को भेजी गई सूचना

बैठक स्थगित होने की आधिकारिक जानकारी सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सचिवों को भेज दी गई है। रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को भी इसकी सूचना दी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कैबिनेट की अगली बैठक कब होगी और आज प्रस्तावित फैसलों को सरकार कब मंजूरी देगी? फिलहाल सरकार की ओर से नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बैठक के अचानक स्थगित होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में कयासों का बाजार गर्म है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *