जस्टिस दीपक रोशन रामगढ़ पहुंचे, सिविल कोर्ट का निरीक्षण कर वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का किया उद्घाटन

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रामगढ़ : Deepak Roshan शनिवार को रामगढ़ पहुंचे, जहां उनका न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। दौरे के दौरान उन्होंने सिविल कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया और नव निर्मित वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का उद्घाटन किया।

स्वागत समारोह के बाद जस्टिस दीपक रोशन ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश तौफीकुल हसन, उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में न्यायालय के कार्यों की समीक्षा हुई, जिले की विधि-व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था और भौगोलिक परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

दौरे की सबसे अहम कड़ी सिविल कोर्ट परिसर में बने वल्नरेबल विटनेस डिपोजिशन सेंटर का उद्घाटन रहा। फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन करते हुए जस्टिस दीपक रोशन ने कहा कि यह केंद्र संवेदनशील गवाहों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की ओर एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस सेंटर के माध्यम से बच्चे, महिलाएं और भय या दबाव में रहने वाले पीड़ित बिना किसी मानसिक तनाव के सुरक्षित माहौल में अपनी गवाही दर्ज करा सकेंगे। न्यायिक प्रक्रिया को अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस सुविधा को शुरू किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *