घर पर मोबाइल छोड़कर निकली नाबालिग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पिता ने लालपुर थाना में लिखित शिकायत देकर बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दवान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क निवासी अरविंद कुमार गुप्ता की 17 वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी 29 मई की सुबह करीब 11 बजे घर से बिना किसी को बताए निकल गई। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने बताया कि सिमरन अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गई थी, जिसके कारण उससे संपर्क स्थापित नहीं हो सका। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

बताया जा रहा है कि सिमरन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती थी। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य संभावित सुरागों की जांच कर रही है।

बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने 30 मई को लालपुर थाना में आवेदन देकर उसकी तलाश की गुहार लगाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोरी की सुरक्षित बरामदगी के लिए विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *