आदित्य की मौत के बाद IIIT रांची में बवाल, तीन दिनों से धरने पर छात्र; निदेशक को हटाने की मांग तेज

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: छात्र आदित्य कुमार की मौत ने ट्रिपल आईटी (IIIT) रांची की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद संस्थान के छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। हॉस्टल के बाहर पिछले तीन दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरने के जरिए छात्र प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग संस्थान के निदेशक राजीव श्रीवास्तव का इस्तीफा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि संस्थान में पढ़ाई के दबाव के साथ-साथ जरूरी सुविधाओं की कमी भी चिंता का विषय है। छात्रों ने चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस सेवा, बिजली आपूर्ति और लिफ्ट की खराब स्थिति को लेकर प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

छात्रों के मुताबिक, आदित्य से जुड़ी घटना के दौरान बिजली नहीं थी और लिफ्ट बंद पड़ी थी। ऐसे में उसे पांचवीं मंजिल से सीढ़ियों के जरिए नीचे लाना पड़ा। छात्रों ने एम्बुलेंस पहुंचने में करीब 20 मिनट की देरी का भी दावा किया है। इस पूरे मामले को लेकर छात्र प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। उनका कहना है कि संस्थान में छात्रों की सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अब देखना होगा कि प्रबंधन छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और यह विरोध कब तक जारी रहता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *