रांची : राजधानी रांची के Rajendra Institute of Medical Sciences (रिम्स) हॉस्टल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक MBBS छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगा ली थी।
घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में मौजूद अन्य छात्रों ने तुरंत कमरे का दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। फिलहाल छात्र का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
घटना के बाद हॉस्टल परिसर में तनाव का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस और रिम्स प्रशासन को दे दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र मानसिक तनाव में था, हालांकि आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छात्र के साथियों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है।