रिम्स में आज लॉन्ड्री स्टाफ की हड़ताल, 7 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर काम ठप

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में लॉन्ड्री स्टाफ सोमवार को हड़ताल पर रहेगा। पिछले 7 महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज लॉन्ड्री कर्मियों ने काम बंद रखने का फैसला लिया है। लॉन्ड्री कर्मियों के कार्य बहिष्कार से रिम्स की व्यवस्थाओं पर असर पड़ सकता है। खासकर ऑपरेशन थिएटर का काम प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि अस्पताल में जरूरी कपड़ों और अन्य लॉन्ड्री सामग्री की नियमित आपूर्ति बाधित हो सकती है। कर्मियों का कहना है कि मानदेय भुगतान को लेकर अस्पताल प्रबंधन को कई बार जानकारी दी गई और समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी से नाराज होकर कर्मियों ने सोमवार को काम पूरी तरह ठप रखने का निर्णय लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *