PM मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर, आदित्य साहू समेत कई नेता हुए शामिल

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भाजपा की ओर से प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री करमवीर सिंह समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा की ओर से सेवा कार्यों के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *