जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर कल फैसला? MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर हुई याचिका

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो से जुड़े मामले में अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। उनकी ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका को MP-MLA कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस मामले में अदालत में कल सुनवाई होने वाली है। जयराम महतो के खिलाफ बरवाअड्डा थाना से जुड़े विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए उनकी ओर से अग्रिम जमानत की मांग की गई है। याचिका MP-MLA कोर्ट में पहुंचने के बाद अब मंगलवार की सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अदालत में पुलिस की ओर से केस से संबंधित दस्तावेज और केस डायरी भी पेश किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि थाना परिसर में हुए विवाद के बाद जयराम महतो और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हुई थी। अब अदालत की सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा कि विधायक को अग्रिम जमानत के मामले में राहत मिलती है या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *