झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव का बिगुल, 18 पदों के लिए तेज हुई चुनावी सरगर्मी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर राजधानी रांची में चुनावी हलचल तेज हो गई है। संभावित तौर पर 21 अगस्त को होने वाले इस चुनाव से पहले ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही संभावित उम्मीदवार अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। बार एसोसिएशन परिसर में चुनावी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

अध्यक्ष पद पर कई वरिष्ठ अधिवक्ता रेस में

इस बार अध्यक्ष पद का मुकाबला काफी दिलचस्प होने की संभावना है। मौजूदा अध्यक्ष ऋतू कुमार के दोबारा चुनाव लड़ने की चर्चा है। वहीं ए.के. चतुर्वेदी, अंजनी कुमार वर्मा, जय प्रकाश झा, महेश कुमार सिन्हा और महेश तिवारी भी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। यदि सभी उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं तो अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

उपाध्यक्ष पद के लिए भी बढ़ी हलचल

उपाध्यक्ष पद पर भी कई अनुभवी अधिवक्ता अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। पूर्व कोषाध्यक्ष धीरज कुमार के अलावा नवीन कुमार सिंह, अवनीश रंजन मिश्रा, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, संजीव ठाकुर और उमेश कुमार चौबे के नाम प्रमुख रूप से चर्चा में हैं।

महासचिव पद पर भी होगी कड़ी टक्कर

महासचिव पद के लिए वर्तमान महासचिव नवीन कुमार एक बार फिर चुनाव लड़ सकते हैं। उनके सामने रबिन्द्र नाथ, अमित सिन्हा, विनोद सिंह और राकेश कुमार जैसे दावेदार चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसे में महासचिव पद का चुनाव भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

18 पदों के लिए मतदान करेंगे 2,100 अधिवक्ता

बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव समेत कुल 18 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। चुनाव में झारखंड हाईकोर्ट के करीब 2,100 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही बार एसोसिएशन का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *