JPSC विवाद में BJP की एंट्री, आदित्य साहू बोले- 10 अगस्त को विधानसभा घेराव में उमड़ेगा छात्रों का हुजूम

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब और तेज होता नजर आ रहा है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल समेत कई नेताओं ने छात्र आंदोलन में शामिल होकर उनकी मांगों का समर्थन किया।BJP नेताओं ने इससे पहले शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्र से सदर अस्पताल में मुलाकात कर उसका हाल जाना। नेताओं ने छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर सरकार पर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत बताई। मौके पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज हैं और भारतीय जनता पार्टी हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC से जुड़े विवादों को लेकर छात्रों में गहरा आक्रोश है और सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए। आदित्य साहू ने दावा किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में लाखों की संख्या में छात्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर भाजपा आंदोलनकारियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।JPSC-JSSC को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन लगातार राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत के बावजूद मांगों पर ठोस सहमति नहीं बनने के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने अपना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *