रांची में JPSC-JSSC आंदोलन के दौरान बड़ा हंगामा, हाई मास्ट टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह लगातार जारी है। शनिवार देर रात आंदोलन के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने प्रदर्शन स्थल पर मौजूद सभी लोगों की सांसें थाम दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंदोलन में मौजूद एक युवक अचानक स्टेडियम परिसर में लगे हाई मास्ट लाइट टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते वह काफी ऊंचाई तक पहुंच गया और ऊपर से शोर मचाने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद छात्रों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन को तुरंत सूचना दी गई।

ऊपर से चिल्लाता रहा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि युवक नशे की हालत में था। वह टॉवर के ऊपर से अपनी बातें जोर-जोर से कह रहा था और नीचे उतरने से इनकार कर रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि वह छलांग लगाने की भी धमकी दे रहा था, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, युवक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

काफी मशक्कत के बाद बचाव

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने धैर्यपूर्वक युवक को समझाया और काफी देर तक चले प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *