विधानसभा में हेमंत का ‘बड़ा ऐलान’: JPSC की 2 परीक्षाएं रद्द, TDPL पर हाईलेवल जांच का आदेश

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC परीक्षा विवाद को लेकर बड़ा ऐलान किया। विपक्ष के हंगामे के बीच उन्होंने 14वीं JPSC और बैकलॉग परीक्षा रद्द करने की घोषणा की। साथ ही TDPL के जरिए आयोजित सभी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही।

विपक्ष पर CM हेमंत का तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से सदन में जो राजनीतिक ड्रामा चल रहा है, उसमें अब कोई दम नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों को गुमराह कर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

IIT-IIM से ली जाएगी विशेषज्ञों की राय

हेमंत सोरेन ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए IIT, IIM और XLRI जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाएंगे। सरकार परीक्षा प्रणाली में जरूरी सुधार करेगी, ताकि युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था मिल सके।

हंगामे के बीच पेश हुआ विधेयक

सदन में विपक्ष की नारेबाजी के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। लगातार हंगामे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *