झारखंड की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट, JMM लड़ेगा दोनों राज्यसभा सीटों का चुनाव

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने संकेत दिया है कि राज्यसभा की दोनों रिक्त सीटों पर वह अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। इस निर्णय के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और महागठबंधन के भीतर भी नई चर्चा शुरू हो गई है।

पार्टी की बैठक के बाद मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर संगठन ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया गया है। साथ ही उम्मीदवारों के नाम तय करने का अधिकार पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया गया है।

JMM के इस रुख को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी किन चेहरों पर भरोसा जताती है और गठबंधन दल इस फैसले पर क्या रुख अपनाते हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दोनों सीटों पर दावा ठोककर JMM ने साफ संदेश दिया है कि वह राज्य की राजनीति में अपनी भूमिका और प्रभाव को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प होने के आसार बढ़ गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *