गोड्डा: गुप्त सूचना पर छापेमारी, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

गोड्डा: जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़खंड बगीचा क्षेत्र में दो युवक हथियार लेकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल कुमार यादव (18 वर्ष), पिता बिनोद यादव, निवासी पशाहीचक, थाना पीरपैंती, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद की गई। इसके अलावा घटनास्थल से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (JH17X-9511) भी जब्त की गई।

इस संबंध में मेहरमा थाना में कांड संख्या 114/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

जब्त सामान:

एक देशी पिस्तौल

बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (JH17X-9511)

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर

राजकिशोर शर्मा

राजेश कुमार पांडेय

सहदेव प्रसाद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *