हजारीबाग में सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, महापौर ने दो लोगों पर कराया मामला दर्ज

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Hazaribagh: हजारीबाग में सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। शहर के महापौर अरविंद राणा ने फेसबुक पर उनके खिलाफ की गई कथित अभद्र और भड़काऊ पोस्ट को गंभीर बताते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ फेसबुक पोस्ट में महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। महापौर का आरोप है कि इन पोस्टों के जरिए उनकी छवि खराब करने के साथ-साथ मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई, जिससे समाज में तनाव फैल सकता है।

शनिवार देर रात महापौर अपने समर्थकों के साथ सदर थाना पहुंचे और दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। शिकायत में भाजपा नेता और पूर्व मेयर प्रत्याशी सुदेश चंद्रवंशी तथा सामाजिक कार्यकर्ता हितेश रंजन को नामजद किया गया है।

महापौर ने पुलिस को विवादित पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं और कहा है कि इस तरह की बयानबाजी समाज की शांति के लिए खतरनाक है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले को लेकर साइबर थाना में भी अलग से शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, ताकि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता के साथ-साथ उनके प्रभाव का भी आकलन किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *