RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: ATS की 61 संदिग्धों पर नजर, NIA रिमांड में आरोपियों से कर रही गहन पूछताछ

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय पर 16 जून की रात हुए पेट्रोल बम हमले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में झारखंड एटीएस ने राज्यभर में आतंकी संगठनों से जुड़े 61 संदिग्धों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए एटीएस ने राज्य के सभी 24 जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर संबंधित संदिग्धों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

इधर, मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों अमन अंसारी और स्याम सुजान को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ तेज कर दी है। अब तक तीन दिनों की पूछताछ में एजेंसी को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। जांच के दौरान हमले की साजिश, आरोपियों के संपर्कों, फंडिंग और संभावित सहयोगियों के नेटवर्क की गहन पड़ताल की जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ और सत्यापन अभियान से इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। एटीएस और एनआईए दोनों एजेंसियां समन्वय के साथ मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *