हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस की चपेट में आने से पति-पत्नी और बेटे की मौत

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हजारीबाग:  जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत कुद गांव स्थित सूरज मंदिर के पास देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहरीली गैस की चपेट में आने से पति, पत्नी और पुत्र ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, शौचालय के लिए बनी एक पुरानी सेफ्टी टंकी के पास मवेशी बांधने के दौरान एक महिला अचानक टंकी में गिर गई। महिला को बचाने के लिए उसका पति और पुत्र टंकी में उतरे, लेकिन अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण तीनों बेहोश हो गए। उन्हें बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया, जिसका इलाज जारी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, यह टंकी पिछले दो-तीन वर्षों से उपयोग में नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि टंकी का इस्तेमाल जावा महुआ शराब के रखरखाव के लिए किया जाता था और शराब निकालने के दौरान जहरीली गैस बनने से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पति, पत्नी और पुत्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक Pradeep Prasad भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में हर संभव सहयोग किया जाएगा तथा जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराने की अनुशंसा भी की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *