Ranchi: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में एसपी रैंक के अधिकारियों के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती निकाली गई है। इस संबंध में एनआईए की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में योग्य और इच्छुक अधिकारियों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने को कहा गया है।
जारी विज्ञापन के अनुसार एसपी स्तर के कुल 10 पदों पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी। चयनित अधिकारियों को दो लाख रुपये से अधिक वेतन मिलेगा। वहीं उनकी पोस्टिंग देश के किसी भी हिस्से में की जा सकती है।
विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ संबंधित विभाग द्वारा जारी विजिलेंस क्लीयरेंस और इंटीग्रिटी सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य रखा गया है।