Bokaro: Steel Authority of India Limited (सेल) की प्रमुख इकाई Bokaro Steel Plant (बीएसएल) ने मूल्य संवर्धित इस्पात के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संयंत्र को चार नए हाई स्ट्रेंथ लो अलॉय (HSLA) कोल्ड रोल्ड स्टील ग्रेड के लिए Bureau of Indian Standards (बीआईएस) से औपचारिक प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
आईएस 513 (भाग-2) मानक के तहत पहले से मौजूद आईएससी 410 ग्रेड के बीआईएस लाइसेंस का विस्तार करते हुए अब इसमें आईएससी 440 एलए, आईएससी 470 एलए, आईएससी 510 एलए और आईएससी 550 एलए ग्रेड को भी शामिल कर लिया गया है। इससे बोकारो स्टील प्लांट के उन्नत स्टील उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गुणवत्ता मानकों के अनुरूप प्रमाणन मिल गया है।
इन स्टील ग्रेड्स को बेहतर टेंसाइल स्ट्रेंथ, फॉर्मेबिलिटी और वेल्डेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। यही वजह है कि इनका उपयोग खास तौर पर ऑटोमोबाइल और हैवी इंजीनियरिंग सेक्टर में किया जा सकेगा, जहां मजबूत लेकिन हल्के स्टील की जरूरत होती है।
बीएसएल के निदेशक प्रभारी Priya Ranjan ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता सेल की उत्पाद गुणवत्ता बढ़ाने और प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने की रणनीति के अनुरूप है। इससे घरेलू इस्पात बाजार की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
वहीं अधिशासी निदेशक (संकार्य) Anup Kumar Dutta ने कहा कि यह उपलब्धि संयंत्र की तकनीकी क्षमता और टीम वर्क का परिणाम है। इससे मूल्य संवर्धित इस्पात उत्पादन को और मजबूती मिलेगी।
बीआईएस की इस स्वीकृति से बोकारो इस्पात संयंत्र न केवल अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा, बल्कि देश में उन्नत स्टील ग्रेड के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम आयात पर निर्भरता कम करने और सरकार की Atmanirbhar Bharat Abhiyan पहल को भी मजबूती देगा।