रामगढ़ में एक ही परिवार पर टूटा मौत का कहर, मां समेत दो बेटों की संदिग्ध हालात में मौत

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान मां संगीता और उनके दो बेटों रामकिशुन व साहिल के रूप में हुई है। लगातार तीन मौतों के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

पहले बेटे की बिगड़ी थी तबीयत

बताया जा रहा है कि परिवार में सबसे पहले एक बेटे की तबीयत खराब हुई थी। इलाज के दौरान हुई जांच में मलेरिया और टाइफाइड की बात सामने आने की जानकारी मिली है। परिजनों ने चिकित्सकीय इलाज के साथ कथित तौर पर झाड़-फूंक का भी सहारा लिया।

धीरे-धीरे दूसरे सदस्यों की हालत बिगड़ी

इसी बीच परिवार के अन्य सदस्यों की तबीयत भी खराब होने लगी। हालत गंभीर होने के बाद दोनों बेटों की मौत हो गई। एक साथ दो बेटों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

रिम्स में मां ने भी तोड़ा दम

इसके बाद मां संगीता की तबीयत भी काफी बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए रामगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान देर रात संगीता की भी मौत हो गई। एक ही परिवार में मां और दो बेटों की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। तीनों की मौत की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *