चलती टोटो में गूंजी किलकारियां, ANM की सूझबूझ से सुरक्षित जन्मे जुड़वा बच्चे

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

कोडरमा: कहते हैं कि संकट की घड़ी में मदद करने वाला इंसान किसी फरिश्ते से कम नहीं होता। ऐसा ही एक भावुक और प्रेरणादायक मामला मंगलवार रात झुमरी तिलैया के राजगढ़िया रोड पर सामने आया, जहां अस्पताल ले जाई जा रही एक गर्भवती महिला ने रास्ते में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया।

जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद परिजन महिला को टोटो (ई-रिक्शा) से अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में दर्द अचानक इतना बढ़ गया कि महिला की हालत गंभीर हो गई और टोटो में ही प्रसव की स्थिति बन गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रही एएनएम प्रियंका कुमारी की नजर महिला पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल जिम्मेदारी संभाली और अपने अनुभव व सूझबूझ का परिचय देते हुए चलती टोटो में ही सुरक्षित प्रसव कराया। उनकी तत्परता की बदौलत महिला ने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया।

घटना के दौरान टोटो चालक ने भी संयम और संवेदनशीलता दिखाते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोका तथा हर संभव सहयोग किया। प्रसव के बाद एएनएम प्रियंका कुमारी ने मां और दोनों नवजातों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। बाद में सभी को आगे की देखभाल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

इस मानवीय पहल और साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि एएनएम की समय पर मौजूदगी और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी चुनौती को सुखद पल में बदल दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *