तमाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: तालाब में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, सिल्ली के बरलंगा निवासी दोनों युवक शादी समारोह से कार से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चालाडी गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना तमाड़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तालाब में डूबी कार से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया.

दोनों को तत्काल तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन से संतुलन खोना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *