झारखंड पुलिस को नए कानूनों की ट्रेनिंग, आज रिफ्रेशन प्रोग्राम में शामिल होंगे IPS और फील्ड अधिकारी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi : केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार, सात मई को एक दिवसीय रिफ्रेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, रांची में होगा, जिसमें राज्यभर के आईपीएस अधिकारियों और फील्ड ऑफिसरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है.

प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की नई व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं से अवगत कराना है. गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसंधान प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

कार्यक्रम को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, ताकि राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकें. रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी समेत सभी जिलों के एसपी, झारखंड जगुआर और रेल पुलिस के अधिकारियों को इसमें शामिल होने का निर्देश दिया गया है.

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ नए कानूनों के तहत केस डायरी तैयार करने, साक्ष्य संग्रह की प्रक्रिया और अदालती कार्यवाही में हुए बदलावों की विस्तृत जानकारी देंगे. पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इस पहल से जांच की गुणवत्ता में सुधार होगा और नए कानूनों को जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *