कल्पना सोरेन पहुंचीं गिरिडीह, छठ घाटों का करेंगी निरीक्षण; डूबने से जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिजनों से भी मिलेंगी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

गिरिडीह: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। शहर के सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों, झामुमो नेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मेयर प्रमिला मेहरा, उपमेयर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा, उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार और डीडीसी स्मिता कुमारी मौजूद रहे। कल्पना सोरेन अपने दौरे के दौरान गांडेय विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। गुरुवार को वह क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा कर छठ घाटों और चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगी। इस दौरान सेनादोनी गांव के तालाब, लेदा, दासडीह पंचायत और प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित छठ घाटों का निरीक्षण प्रस्तावित है।

ग्रामीणों से करेंगी संवाद, विकास कार्यों की लेंगी जानकारी

दौरे के दौरान कल्पना सोरेन ग्राम पंडरी के मुस्लिम टोला पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात करेंगी और उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगी। इसके अलावा मेदनीसारे पंचायत के रुक्कोटांड़ स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण भी करेंगी।

तीन बच्चों की मौत पर परिजनों से करेंगी मुलाकात

कल्पना सोरेन महुदा मोड़ के गांधी नगर में नदी में डूबने से जान गंवाने वाले तीन बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगी। वहीं, सिमराकुदर गांव में मांझी परगना और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ बातचीत कर क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। उनके इस दौरे को स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने और विकास कार्यों की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *