अयोध्या गए एटीएस जवान के घर में लाखों की चोरी, जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने जमुना नगर रोड संख्या-3 स्थित एटीएस (ATS) जवान कमलेश कुमार के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार, एटीएस जवान कमलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा शनिवार सुबह उस समय हुआ, जब आसपास के लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा और ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *