रांची: छात्र युवा संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक पर डोमिसाइल आंदोलन के वीर शहीद दीपक बबलू और आर.के. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों का बलिदान झारखंड के युवाओं के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई का अमिट अध्याय है। उनके संघर्ष और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों के सम्मान में भूमि आवंटित की जाए, उनकी प्रतिमाएं स्थापित की जाएं तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया जाए। साथ ही शहीद परिवारों को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई।
उन्होंने कहा कि छात्र युवा संघर्ष समिति हर वर्ष डोमिसाइल आंदोलन के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। उन्होंने युवाओं से शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए संगठित होकर राज्य और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर संजय कुमार जायसवाल, बिंदुल वर्मा, धर्मेंद्र तिवारी, धर्मराज यादव, नवल किशोर सिंह, दीपक वर्मा, प्रेम साहू, गोपाल शरण सिंह, श्याम चौधरी, मंतोष सिंह, संतोष सिंह, ध्रुव चौरसिया, बाली राय, महेंद्र यादव, संजय यादव, बबलू यादव, गौरीशंकर, रामायण चंद्रवंशी, परमानंद राय, मथुरा राय, सत्येंद्र यादव, मनोज पासवान, ललित पासवान, मक्खन पासवान, सोली पासवान, सुरेंद्र पासवान, इतवारी देवी, किरण मुंडा, सुनीता खालको, रोशनी देवी, गीता देवी, मंजू कुमारी, प्रमिला राय, सुमति राय समेत कई लोग मौजूद थे।
डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि, ललित ओझा ने सरकार से सम्मान और नौकरी की मांग की
Leave a Comment