समस्तीपुर की छात्रा ने पटना में दी जान, पुलिस मोबाइल और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

पटना: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर-2 में संचालित राधे कृष्णा हॉस्टल में रह रही 17 वर्षीय NEET छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले की रहने वाली छात्रा के रूप में हुई है। वह वर्ष 2024 से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही थी और राधे कृष्णा हॉस्टल में रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद परिवार के सदस्य और रिश्तेदार पटना पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की।

मृतका के रिश्तेदार अमरेंद्र कुमार कर्ण ने बताया कि छात्रा हाल ही में अपने घर से वापस पटना लौटी थी। उन्होंने आशंका जताई कि एक युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल्स, चैट और अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *